लोजपा छोड़कर ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
सहारनपुर। लोकजनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप भारती, महासचिव नवीन आजाद, उपाध्यक्ष प्रमोद नोटियाल, शिव कुमार, उमा बर्मन, बालेंद्र कुमार के साथ कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा ने सभी को सदस्यता दिलाई। कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्रहित सबसे पहले है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें हर कार्यकर्ता को उचित सम्मान दिया जाता है। यही वजह है कि अन्य राजनीतिक दलों के लोग संगठन से जुड़ रहे हैं। प्रदीप भारती ने कहा कि मोदी व योगी सरकारों ने दलितों और हर वर्ग के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने समर्थकों संग भाजपा में आने का निर्णय लिया था। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में अमित कुमार, नीटू कुमार, धर्मपाल सिंह, डाक्टर राकेश, सत्यपाल सिंह, महंत समय सिंह दास, संगीता भारती, चंद्रकला, बबली आदि शामिल हैं। इस दौरान तेज क्वात्रा, अमित गगनेजा, दिनेश सेठी, मुकेश चौधरी, कुलबीर राणा, योग चुघ, शीतल विश्नोई, विपिन कुमार, नीरज गुप्ता, संदीप रावत, प्रवीण छाबड़ा, प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे।