फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जून माह में शुरू होगा मतदाता सूची को संशोधित करने का कार्य

Wed, 28 May 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। परिसीमन के बाद नई पंचायतों का गठन होगा। इसके लिए शासन ने समिति गठित कर पांच जून तक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अगले माह से मतदाता सूची को संशोधित करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन




जनपद में कुल 884 ग्राम पंचायतें हैं। पंचायत चुनाव की आहट के बीच प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। सबसे पहले मतदाता सूचियों को संशोधित किया जाएगा। नए मतदाताओं को जोड़ने, नाम हटाने समेत अन्य कार्य होंगे।
ग्राम पंचायतों में अप्रैल-मई 2021 में हुए चुनावों में कुल 18,54,991 मतदाता पंजीकृत थे। जिले में सबसे अधिक मतदाता मुजफ्फराबाद ब्लॉक में हैं, जबकि सबसे कम मतदाता रामपुर मनिहारान ब्लॉक में पंजीकृत हैं। जिले में कुल 11 ब्लॉक है।
विज्ञापन

पिछले पंचायत चुनाव में रामपुर मनिहारान में 113820 मतदाता पंजीकृत थे। साढौली कदीम में 143336, देवबंद में 164148, नानौता में 131816 मतदाता पंजीकृत थे। इसी तरह मुजफ्फराबाद में सबसे अधिक 215906, सरसावा में 189355 मतदाता पंजीकृत थे। नकुड़ में 160825, पुंवारका में 187737, गंगोह में 209102, बलियाखेड़ी ब्लाक में 168059 व नागल ब्लाक में 170887 मतदाता पंजीकृत थे।
- बदल सकता है कई पंचायतों का स्वरूप
ग्राम पंचायत के परिसीमन के बाद कई पंचायतों के मौजूद स्वरूप में बदलाव हो सकता है। नियम के मुताबिक एक हजार से कम जनसंख्या वाले पंचायतों को उसके नजदीक की पंचायत में समाहित किया जाएगा। साथ ही मजरों और राजस्व का भी सर्वे किया जा रहा है। परिसीमन के बाद ही कितनी पंचायतें नई बनेगी और कितनी खत्म होगी, इसका पता चलेगा।
विज्ञापन


- वर्तमान में पंचायत सीटों की स्थिति

ग्राम पंचायतों की संख्या 884

पंचायत वार्डों की संख्या-11210

क्षेत्र पंचायत में वार्ड 1206

जिला पंचायत वार्ड49

महिला प्रधान- 380
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें