फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: देवबंद-रुड़की रेलमार्ग पर नया ट्रैक बिछाने का काम शुरू

Tue, 18 Jun 2024 02:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
बन्हेड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंची पहली पटरियों से लदी ट्रेन के साथ दिल्ली रेल मंडल के अधिकारी। -स
विज्ञापन
देवबंद। देवबंद-रुड़की रेलमार्ग पर पुरानी लाइनों को हटाकर नए ट्रैक बिछाने का काम शुरू हो गया है। सोमवार को छत्तीसगढ़ के भिलाई से 21 बाेगी वाली मालगाड़ी नई पटरियों को लेकर पहुंची। इन पटरियों को देवबंद से न्यू रेलवे स्टेशन बन्हेड़ा खास के बीच उतारा गया। रेलवे अधिकारियों ने 31 जुलाई तक नए रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन शुरू करने का दावा किया है।
विज्ञापन

दिल्ली रेल मंडल के अधिशासी अभियंता करमवीर यादव ने नई पटरियों से लदी 21 बोगी वाली ट्रेन को देवबंद स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर बन्हेड़ा स्टेशन के लिए रवाना किया। उनके साथ अधिशासी अभियंता एसपी अस्थाना, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रविंद्र कुमार और प्रोजेक्ट मैनेजर रामपाल सिंह भी मौजूद रहे। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रविंद्र कुमार ने बताया कि देवबंद से रुड़की तक पहले पुराना ट्रैक बिछाकर निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया था, लेकिन अब निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसलिए पुराने ट्रैक को हटाकर नई रेल पटरियां डालकर ट्रैक बनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि देवबंद से रुड़की तक 29 किमी के बीच में बन्हेड़ा खास और झबरेड़ा दो स्टेशन बनाए गए हैं। 19 किमी तक रेलवे लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया। शेष 10 किमी कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। क्योंकि 31 जुलाई तक इस नए ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन आरंभ करने का लक्ष्य रखा गया है। इतना ही नहीं बिजली के खंभे लगाने का काम भी शुरू कर दिया है। देवबंद-रुड़की रूट पर ट्रेनों का संचालन आरंभ होने के बाद हरिद्वार व देहरादून जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। अब तक हरिद्वार व देहरादून जाने के लिए यात्रियों को सहारनपुर या फिर टपरी स्टेशन से होकर जाना पड़ता था। अब देवबंद से सीधे रुड़की होते हुए देहरादून व हरिद्वार आदि स्टेशनों की तरफ जा सकेंगे। इससे उनके समय व किराया भी बचेगा। वहीं देवबंद क्षेत्र के लोगों को भी इसका काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें