सहारनपुर में चेन्नई में आयोजित केंद्रीय विद्यालय संगठन की 47वीं राष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के उमंग ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और जनपद का नाम रोशन किया।
इसके अलावा अखिल कुमार और निशांत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। तीनों खिलाड़ी डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के कोच प्रवीन कुमार के प्रशिक्षु हैं। इस दौरान खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय सेठी, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, रामशरण, राकेश धमीजा, पारस छाबड़ा, अब्दुल अहद, प्रवीन यादव, रेशू बालियान, सरिता रानी, शारिक हुसैन, प्रियंका चौहान, राखी सिंह, संदीप कुमार आदि ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।