फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने हमेशा किसानों के मुद्दे और सम्मान की लड़ाई लड़ी : टिकैत

Sun, 16 Oct 2016 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
नागल के लाखनौर में किसान पंचायत को संबोधित करते राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नागल में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि यूनियन ने हमेशा किसानों के मुद्दे और सम्मान की लड़ाई लड़ी है। मगर, किसान धर्मवाद और जातिवाद में बंट गया है। जब तक वह संगठित होकर भाकियू के झंडे और डंडे को मजबूत नहीं करेगा तब तक सरकार उसका शोषण करते रहेंगे। 
विज्ञापन

   लखनौर गांव में आहूत किसान पंचायत में राकेश टिकैत ने कहा कि सेना को आजाद छोड़ना होगा। देश की रक्षा के लिए यूनियन देश के जवानों के साथ है। उन्होंने कहा कि सेना पर तैनात जवानों के भरोसे ही हम अंदर अपने घरों में चैन की नींद सो रहे हैं। ऐसे में पूरा देश सेना के एक एक जवान का ऋणी है। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि सरकार ने शुगर मिलों पर तीन प्रतिशत ब्याज माफ कर दिया है, जो किसानों को देना था। उन्होंने कहा कि किसानों की भूमि अधिग्रहण सरकार मनमाने रेट पर कर रही है, जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। यूनियन किसानों की लड़ाई लड़ेगी और पूरे मंडल में भूमि अधिग्रहण के एक ही रेट से मुआवजा दिलाया जाएगा।
   किसान पंचायत को सरदार मनमोहन सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, राजू अहलावत, गौरव चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी राजबल सिंह और संचालन अरुण राणा ने किया। सभा में मुख्य रूप से अशोक पंवार, मेवाराम, नरेश स्वामी, कान सिंह राणा, संजील कुमार, बबलू, प्रदीप कुमार, अवनीश कुमार, ब्रजपाल सैनी, महानगर अध्यक्ष मुकेश तंवर, मांगेराम, सतपाल सिंह, कैप्टन इसम सिंह, जोगेंद्र शर्मा, जगदीश वालिया, पप्पू, श्यामवीर आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें