सहारनपुर। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 406 पदों पर महिलाएं काबिज होंगी। निर्धारित आरक्षण में एससी महिलाओं के लिए 107, ओबीसी महिलाओं के लिए 110 और सिर्फ महिलाओं के लिए 189 पद आरक्षित किए गए हैं।
बुधवार को प्रशासन ने आरक्षण की सूची जारी की थी। क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए जो आरक्षण जारी हुआ है उसमें पिछड़ा वर्ग के लिए कुल 319 पद आरक्षित हैं। इनमें 110 पद ओबीसी महिला के लिए हैं, जबकि 209 पद ओबीसी के लिए हैं। इसी तरह अनुसूचित जाति के लिए कुल 315 पद आरक्षित हैं, जिनमें 107 अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए और 208 अनुसूचित जाति के लिए रखे गए हैं। इनके अलावा कुल 383 पद अनारक्षित रखे गए हैं।
क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों का आरक्षण
ब्लाक- कुल बीडीसी - एससी महिला - एससी - ओबीसी महिला - ओबीसी - महिला - अनारक्षित
बलियाखेड़ी - 109 ----- 13 ---------- 26 ----------10 ---------- 19 ------ 14 -------27
पुंवारका ----- 124 ----- 12 ---------- 22 -----------11 ---------- 22 ------ 19 -------38
मुजफ्फराबाद - 144 --- 11 ---------- 21 ----------- 13 ---------- 25 ------ 24 -------50
साढ़ौली कदीम- 101 --- 07 -----------12 ----------- 09 ---------- 18 ------ 18 -------37
देवबंद --------102 --- 10 --------- 20 ----------- 09 ---------- 18 ----- 15 -------30
नागल ---------107 ---- 11 -------- 22 ----------- 10 ----------- 18 ----- 15 -------31
रामपुर मनिहारान- 72 -- 08 -------- 16 --------- 07 ----------- 12 ----- 09 -------20
नानौता ------- 82 ------ 09 --------18 ---------- 08 ------------14 -------11 ------ 22
सरसावा ------ 129 ---- 11 -------- 22 ---------- 12 ------------ 22 -------20 ------ 42
नकुड़ ---------103 ---- 09 -------- 17 --------- 09 ------------ 18 -------17 ------ 33
गंगोह ------- 133 ----- 06 -------- 12 --------- 12 ------------ 23 -------27 ------ 53
योग -------- 1206 ---- 107 ------ 208 -------- 110 ---------- 209 ------189 ----- 383