फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनाने में महिलाओं की होगी अहम भूमिका

विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की कमल शक्ति संवाद बैठक में मौजूद महिलाएं। कमल शक्ति संवाद समूहों की बैठक का - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कई जगहों पर कमल शक्ति संवाद समूहों की बैठक का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष आरती शर्मा ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन

हिम्मतनगर में आयोजित बैठक में आरती शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेेश की भाजपा सरकारों ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। पूरे प्रदेश में महिलाएं अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। पूर्व की सरकारों में महिलाओं के साथ आए दिन जघन्य अपराध होते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों में ही महिलाएं सुरक्षित हैं। इसलिए दोबारा महिलाएं भाजपा सरकार बनाने में पार्टी का पूर्ण सहयोग करें। मंत्री विनीता चौहान ने कहा कि भाजपा सरकारों ने अपने एक-एक वायदों को पूरा किया है। महिलाओं सहित हर वर्ग के लोगों का उत्थान हुआ है। इस दौरान सुनीता नारंग, निकिता मनुजा, नीलिमा राणा, मधु मदन, अनीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें