सहारनपुर। बाईपास स्थित निर्माणाधीन श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा को यज्ञ में पूर्णाहुति देकर विराम दिया।
सिद्धेश्वर महादेव ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को यज्ञ किया। इसमें श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति दी। कथा व्यास आचार्य रजनीश ने कहा श्रीमद्भागवत महापुराण सुनने से मनुष्य का कल्याण होने के साथ ही मोक्ष प्राप्त होता है। प्रभु श्री हरि के चरणों में जाने से भक्त की हर दुविधा दूर हो जाती है। हमें सच्चे मन से प्रभु की आराधना करनी चाहिए।
इसमें पंडित संजय शर्मा, मोहित शर्मा, अरुण कपिल, ब्रिजेश कुमार, रविंद्र त्यागी, इशान शर्मा, देवेंद्र कुमार बंसल, जोगेंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, विजय कुमार मित्तल, महावीर सिंह, रविंद्र त्यागी, मोहकम सिंह, डॉ. ओम कुमार, राजबीर, चौधरी राजेंद्र, ब्रह्म सिंह, चौधरी रमेश, चौधरी आजाद सिंह, चौधरी आशीष, चौधरी बिरमपाल, चौधरी मास्टर रणवीर आदि मौजूद रहे।
मल्हीपुर रोड़ स्थित निर्माणाधीन मृत्युंजय महादेव मंदिर में श्रीमद भागवत कथा करते कथा वाचक कथा ?- फोटो : SAHARANPUR