चिलकाना (सहारनपुर)। अमर उजाला अपराजिता के अंतर्गत मिशन शक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं को निडर होकर प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा किसी भी उत्पीड़न का मजबूती से प्रतिकार करने की सीख दी गई।
बुधवार को सुल्तानपुर के नव जनोदय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में एएसपी सैयद अली अब्बास ने कहा कि बालिकाओं को जागरूक होकर अपने अधिकारों के प्रति सचेत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बस जरूरत है तो लगन तथा परिश्रम की। उन्होंने कहा कि कालेज आते जाते समय किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अपने परिजनों, अध्यापकों तथा पुलिस से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर सूझबूझ के साथ ही कोई भी पोस्ट करने की सलाह दी।
थाना प्रभारी बीएस वर्मा ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होने पर महिलाओं से संबंधित हेल्पलाइन 1090 अथवा 112 पर सूचना देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अब सरकार द्वारा इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए कड़े कानून बनाए हैं। चेयरमैन अकबर कुरैशी ने बताया कि देश की उन्नति महिला तथा पुरुषों के एक साथ सहयोग देने से ही होगी।
समाजसेवी बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि छात्राओं को किसी के बहकावे में आकर गलत कदम नहीं उठाना चाहिए। ऐसा करने से उनका भविष्य खराब हो सकता है।
छात्रा अविना ने कहा कि अपराजिता के अंतर्गत बालिकाओं को अपने अधिकारों के बारे में पता चला है, इससे अब छात्राएं भी जागरूक होकर अपनी बात रख सकती हैं।
छात्रा गोपी धीमान ने कहा कि महिलाओं तथा बालिकाओं की स्थिति में पहले से बहुत अधिक परिवर्तन आया है, लेकिन अभी भी बहुत सुधार की आवश्यकता है।
छात्रा इकरा ने बताया कि महिलाओं तथा बालिकाओं का जागरूक होना बहुत जरूरी है, इससे ही बालिकाएं तथा महिलाएं समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकती हैं।
छात्रा सानिया ने कहा कि शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जिससे न केवल अपने अधिकारों की जानकारी होती है बल्कि समाज में सिर ऊंचा कर जीवन यापन भी हो सकता है।
कार्यक्रम में एसएसआई इंद्रजीत सिंह, अध्यापक पद्म कुमार, प्रवेश कुमार, सुनील सैनी, विनोद कुमार, मनोज कुमार, प्राची, सबा आदि रही।
इकरा- फोटो : SAHARANPUR
सानिया- फोटो : SAHARANPUR
अविना सैनी- फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना में कार्यक्रम को संबोधित करते एएसपी सैयद अली अब्बास- फोटो : SAHARANPUR
कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR