महाविद्यालय में महिला अधिकार वेबिनार का आयोजन
नानौता। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी और महिला प्रकोष्ठ अधिकारी के निर्देशन में मिशन शक्ति के तहत वेबिनार का आयोजन किया गया। इस दौान महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।
बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति के तहत एनएसएस अधिकारी डा. इंदू और महिला प्रकोष्ठ अधिकारी डा. गरिमा के नेतृत्व में हुए वेबिनार में मुख्य वक्ता ज्योति ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों से पूर्ण रूप से अवगत नहीं हैं। अपराधों की बढ़ती संख्या के खिलाफ लड़ने के लिए यह जरूरी है कि महिलाएं अपने कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी रखें। भारतीय संविधान महिलाओं को कई अधिकार दिए हैं। प्रसूता लाभ अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं का उत्पीड़न अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा और हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम पर विशेष चर्चा की गई। वेबिनार में महाविद्यालय परिवार के डॉ. रविप्रकाश, डॉ. योगेन्द्र कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मनीष, डॉ. गरिमा चौधरी, डॉ. प्रमोद चौहान, डॉ. अजय बिंद, डॉ. कुलदीप सिंह, रीना आर्या, संदीप कुमार ने अपने विचारों से अवगत कराया।