सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली में महिला हैल्प डेस्क के बारे में जानकारी थाना प्रभारी सरीता सिं?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महिलाओं से संबंधित विवादों के जल्द निस्तारण के लिए जिले में आठ थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। कोतवाली देहात से एसपी ट्रैफिक प्रेमचंद्र ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने इसकी उपयोगिता बताई। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण के प्रति भी जागरूक किया।
जिले के कोतवाली मंडी, थाना सदर, थाना देवबंद, नागल, कोतवाली देहात, थाना फतेहपुर और बेहट को महिला हेल्प डेस्क के लिए चुना गया। एसपी यातायात प्रेमचंद्र ने कहा कि शासन की ओर से महिलाओं की शिकायतों के जल्द निस्तारण, उनकी सुरक्षा और उत्पीड़न के खिलाफ जल्द कार्रवाई के मकसद से यह शुरूआत कराई गई है। इस डेस्क के संचालन से महिला थाने के अलावा यहां पर भी महिलाएं शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करा पाएंगी। उन्होंने बताया कि महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों की निगरानी जिला मुख्यालय स्तर पर की जाएगी। महिलाएं संबंधित थानों के सीयूजी नंबरों पर ही शिकायतें दर्ज करा सकती हैं। इस दौरान महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह, देहात कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह, एसएसआई ज्ञानेंद्र सिंह, एसआई प्रवीण कुमार शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।