फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शराब का ठेका हटवाने के लिए महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
गांव नौरंगपुर स्थित शराब के ठेके पर प्रदर्शन करती महिलाएं। श्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिहारीगढ़। गांव नौरंगपुर में सुंदरपुर-शाकंभरी मार्ग स्थित शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने फिर से विरोध प्रदर्शन किया। आबकारी विभाग के अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने ठेके के सामने अस्थायी दीवार बनाने व कांवड़ यात्रा के बाद समस्या का स्थाई समाधान कराने का आश्वासन दिया।
महिलाएं ठेका हटवाने के लिए कई महीने से आंदोलन कर रहीं हैं। महिलाओं ने ठेके को हटवाने की मांग को लेकर एक सप्ताह तक धरना प्रदर्शन किया था। उस दौरान आबकारी विभाग व पुलिस ने 45 दिन का समय देकर ठेके को दूसरी जगह बदलने की बात कही थी, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से नाराज महिलाओं ने एक बार फिर ठेके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। भाकियू तोमर कार्यकर्ता भी उनके समर्थन में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी इंस्पेक्टर विकास यादव थाना पुलिस का लेकर पहुंचे। उन्होंने विरोध कर रही महिलाओं व ग्रामीणों को समझा बुझा कर तत्काल ठेके के सामने अस्थायी दीवार बनवाने व कांवड़ के बाद समस्या के आश्वासन का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाकियू तोमर युवा के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष पारित उपाध्याय, राव सलीम, जसवीर राणा, कुलदीप राणा, ममतेश सैनी, अजनता, कुसुम देवी, बबली, श्यामो देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें