फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रोडवेज में होगी महिला परिचालकों की भर्ती

Sat, 12 Jul 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रोडवेज यात्रियों के टिकट काटने के लिए महिला परिचालकों की संख्या बढ़ने जा रही है। विभाग ने नए परिचालकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसमें एनएसएस, एनससी, स्काउट-गाइड को प्रमाणपत्र के आधार पर पांच फीसदी आरक्षण अलग से दिया जाएगा।
आवेदन ऑफलाइन किए जा सकेंगे। परिवहन निगम ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिवहन निगम परिक्षेत्र में 700 से अधिक बसों का बेड़ा है। सहारनपुर डिपो में सबसे ज्यादा रोडवेज बसें हैं। निगम चालक और परिचालकों की कमी से जूझ रहा है। इसलिए समय-समय पर चालक-परिचालकों की भर्ती करनी पड़ रही है।
अब 25 जुलाई को गिल कॉलोनी स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में महिला परिचालक भर्ती प्रक्रिया रोजगार मेला के माध्यम से की जाएगी। इसमें साक्षात्कार प्रक्रिया भी होगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन, एनएसएस, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड को वरीयता मिलेगी। उन्हें पांच फीसदी अलग से आरक्षण दिया है।
पिछली बार सहारनपुर में रोजगार भर्ती मेला लगा था, जिसमें 74 महिला परिचालक मिली थीं। इनमें से आठ महिला परिचालक नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रबंधक अक्षय कुमार ने बताया कि महिला परिचालक की उम्र न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें