अवैध शराब के कारोबार की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में तीतरो के गांव तर्बरकपुर में महिलाओं ने लाठी डंडे लेकर शराबियों के खिलाफ प्रदर्शन कर गांव में जुलूस निकाला। उधर, पुलिस ने शराब माफिया के ठिकानों पर दबिश दी लेकिन कोई भी पकड़ में ने आ सका।
गांव तर्बरकपुर में बड़े पैमाने पर शराब का अवैध धंधा होता है। बुधवार को महिलाओं ने थाने पहुंच कर बताया कि उनके परिवार के आदमी शराब पीकर हमारे साथ मारपीट हुड़दंग मचाते हैं। बच्चे भी इस लत में पड़ रहे हैं। शिकायती पत्र देकर गांव में लौट गई।
महिलाओं ने गांव पहुंच कर लाठी डंडे लेकर नारेबाजी की और गांव में जुलूस निकाला। जब महिलाएं जुलूस निकाल रही थी, उसी दौरान पुलिस भी गांव में पहुंच गई। पुलिस ने शराब का अवैध धंधा करने वालों के ठिकानों पर दबिश दी।
महिला भी डंडे लेेकर पुलिस के साथ चल रही थी। महिलाओं ने चेतावनी दी यदि पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर शराब का धंधा बंद नही किया तो आंदोलन किया जाएगा।
अनारकली, कैलाशो, चंद्रो देवी, शकुंतला, मेमो, मेना देवी, कश्मीरी, बाला, कुसुम, बबली, राजो, मेमता, मेनकली, पारी, बालेश आदि महिला शामिल थी।