फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्रधानमंत्री के प्रोजेक्ट से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

Sat, 01 Nov 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में भाजपा महिला मोर्चा ने महिला सम्मेलन किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने लगाई गई प्रदर्शनी को देखा। उन्होंने कहा कि यहीं प्रधानमंत्री के सपनों का प्रोजेक्ट है। इसके अंतर्गत महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। महिलाएं आज स्वयं से रोजगार शुरू कर रही है।
विज्ञापन


सरकार की नीतियों का ही नतीजा है कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। उन्होंने सभी से स्वदेशी वस्तुएं अपनाने की अपील की। शपथ दिलाई कि वह अपने घर में भारत में बना ही सामान ही इस्तेमाल करेंगे। इससे देश विकसित और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने कहा कि सभी स्वदेशी चीजे अपनाएंगे तो भारत विश्व गुरु बनेगा। देश महाशक्ति बनेगा। शपथ ले कि हम विदेशी चीजों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। सम्मेलन को भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई गोयल, भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष आरती शर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नूतन शर्मा, नीलू राणा, सरोज शर्मा, रेखा रोहिल्ला, हरप्रीत कौर, प्रवीण चौधरी, चंद्रकांता, डॉ. पुष्पा मलिक, अनु शर्मा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें