फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक की लापरवाही से कटा महिला का हाथ

विज्ञापन
दन्त चिकित्सक की लापरवाही की शिकार महिला - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। एक दंत चिकित्सक की लापरवाही के चलते महिला का हाथ कटने के मामले में चिकित्सा विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को शशिबाला पुंडीर ने डीएम अखिलेश सिंह से मिलकर बताया कि नानौता देहात क्षेत्र की राजीव गांधी कॉलोनी निवासी मीना पत्नी अजय 25 दिन पूर्व नगर में दिल्ली रोड स्थित एक दंत चिकित्सक के पास गई थी। दांत दर्द के चलते चिकित्सक ने महिला के हाथ में इंजेक्शन लगाया। आरोप है कि इंजेक्शन लगने के 15 मिनट बाद ही महिला का हाथ सुन्न हो गया। आरोप है कि इसके पश्चात उक्त चिकित्सक महिला व उसके पति को चक्कर कटवाता रहा। हालत में सुधार नहीं होने के चलते पीड़ित अजय अपनी पत्नी मीना को लेकर सीएससी नानौता पर पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। सुधार नहीं होने पर पीड़िता को बराड़ा (हरियाणा) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका हाथ काटना पड़ा। पत्नी का हाथ कटने के बाद पीड़ित परिवार ने सीएमओ को शिकायतपत्र देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन कुछ नहीं हो सका।
पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने इस संबंध में प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री जय प्रताप सिंह को भी शिकायत की है। पूर्व विधायक ने आरोपी कथित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें