फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत, दो घायल

विज्ञापन
नानौता में बाइक सवार महिला की मौत के बाद परिजनों को समझाते एसओ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। बाइक सवार दंपती को पीछे से आ रही एक बाइक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइकों पर सवार महिला सहित तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी नानौता पर भेजा जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं महिला के पति व अन्य बाइक चालक को गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की दुपहर बाद तीन बजे तीतरो थाना क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर निवासी यशपाल सिंह अपनी 48 वर्षीय पत्नी सुदेश को लेकर बाइक से नानौता आ रहे थे। बाइक सवार दंपती जैसे ही नानौता क्षेत्र के गंगोह रोड पर सक्को वाले वीर के पास पहुंचे तो पीछे से बड़ी तेजी से आ रहे बाइक सवार युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपती व दूसरी बाइक पर सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर पीछे बैठा युवक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सीएचसी नानौता पर लेकर पहुंची। वहां चिकित्सक ने महिला सुदेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाइक सवार यशपाल सिंह व दूसरी बाइक पर सवार युवक जिसका नाम मालूम नहीं हो सका को चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा दूसरी बाइक सवार चालक के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें