फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के अस्पताल में महिला की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर आरपीएफ और कोतवाली सदर बाजार पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों का शांत कराया। बाद में बिना किसी कार्रवाई के परिजन शव ले गए।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला शारदानगर निवासी उमा देवी (51) के पति रेलवे में नौकरी करते थे। कुछ दिनों पूर्व उनका निधन हो गया। शुक्रवार की दोपहर उमा देवी को सांस लेने में तकलीफ हुई। उनका बेटा बंटी रेलवे कॉलोनी स्थित अस्पताल में उमा देवी को लेकर पहुंचा, जहां पर चिकित्सक ने उपचार शुरू किया। बंटी का आरोप है कि उसकी मां को इंजेक्शन लगाया गया, उसके दस मिनट बाद ही मां के मुंह से झाग निकले और उनकी मौत हो गई। इसका पता लगते ही परिजन वहां एकत्र हो गए और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। पता लगने पर आरपीएफ और कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के संबंध में पुलिस ने चिकित्सक से जानकारी ली। डॉ. ललित ने बताया कि महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसीलिए डेरीफाइलीन का इंजेक्शन लगाया गया था। पहले से महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनकी ओर से किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई। बाद में पुलिस और कुछ लोगों ने मामला शांत कराया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव लेकर चले गए। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने की जानकारी मिली है। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें