फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन नहीं मिलने पर महिला ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक महिला ने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि महिला को ऑक्सीजन की जरूरत थी, मगर चिकित्सकों नेे कह दिया कि ऑक्सीजन नहीं है।
विज्ञापन

महिला के पुत्र रंजीत ने बताया कि वह आईटीसी रोड स्थित मधुबन विहार कॉलोनी में रहते हैं। उनकी मां लीलावती को ऑक्सीजन की कमी के चलते इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था। आरोप है कि जब उन्होंने ऑक्सीजन की मांग की तो ऑक्सीजन नहीं होने की बात कहते हुए उन्हें मना कर दिया गया। जिससे लीलावती ने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया। उधर, इमरजेंसी में ड्यूटी पर रहे डॉ. बीडी शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में ऐसे मरीज आ रहे हैं, जिनका ऑक्सीजन स्तर कम है। ऐसे सभी मरीजों को ऑक्सीजन लगाई जा रही है। जब महिला आई, उस समय ऑक्सीजन मंगाई गई थी, मगर महिला का ऑक्सीजन स्तर बेहद कम होने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें