फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के काटने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। अब्दुल्लापुर गांव के एक दंपती पर गेहूं की फसल की कटाई करने के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के जीभ पर काटने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति समेत दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घटना शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे की बताई। गांव अब्दुल्लापुर निवासी समे सिंह और उसकी पत्नी शकुंतला (48) खेत में गेहूं की फसल की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बताया मधुमक्खियां दोनों के शरीर पर बुरी तरह से चिपटी हुई थी। मधुमक्खियों के जीभ पर काटने से संतोष की हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने धुआं करके मधुमक्खियों को भगाया। इस दौरान गांव के ही कबूल को मक्खियां चिपट गई। संतोष को गंभीर हालत में परिजन पहले बेहट सीएचसी ले गए, वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया। सहारनपुर स्थित जिला अस्पताल में पहुंचने से पहले ही शकुंतला ने दम तोड़ दिया। जबकि समे सिंह और कबूल को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दोनों की हालत खराब बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें