फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल हाईवे पर महिला की ट्रक से कुचल कर मौत

विज्ञापन
गंगोह में सड़क हादसे के बाद शव को सील करती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। बाइक सवार मां बेटा खनन सामग्री से लदे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने करनाल हाईवे जाम करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

दुर्घटना मंगलवार दोपहर करनाल हाईवे पर हुई। गांव जेहरा निवासी महिला सरिता (40) अपने पुत्र विनीत के साथ बाइक से गंगोह आ रही थी। इसी दौरान चौसाना की तरफ से तेज गति से आ रहे खनन से लदे ट्रक की बाइक से टक्कर हो गई। बेटा तो उछल कर एक तरफ गिर गया, जबकि महिला और बाइक ट्रक के साथ करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया।
इसके बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए करनाल हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि रोक के बावजूद खनन माफिया ओवर लोड ट्रकों को व्यस्त रास्तों से निकाल रहे हैं, जिस कारण क्षेत्र में दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी प्रकार से समझा-बुझाकर शांत किया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया गया। पति त्रिशूल सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें