फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी के खिलाफ खुदकशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में महिला के प्रेमी के खिलाफ खुदकशी के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के संत नगर निवासी रितु की शादी 15 वर्ष पूर्व शारदा नगर निवासी युवक से हुई थी। कुछ समय बाद तलाक हो गया। पुलिस के मुताबिक रितु चार साल से अपने प्रेमी रजत के साथ रह रही थी। दोनों के बीच शादी करने को लेकर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को भी झगड़ा हुआ था। रितू का भाई उन्हें समझाने आया था और मामला निपट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को रवि दोबारा रितु के घर पहुंचा तो उसे कमरे का दरवाजा बंद मिला। रवि ने अंदर देखा तो रितु का शव फंदे पर लटका था। इसकी जानकारी पाकर नगर कोतवाली इंस्पेक्टर नीरज सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रवि ने रजत के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की। इस बाबत एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर रजत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें