फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के 1.71 लाख उपभोक्ताओं ने कभी जमा नहीं किया बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम की सख्ती पर अभी 1 लाख 56 हजार 309 उपभोक्ता ही कर पाए बिजली बिल जमा
विज्ञापन

निगम ने ऐसे 3 लाख 27 हजार 825 उपभोक्ताओं को किया चिह्नित, अभियान चलाकर जमा करा रहा बिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मंडल में 1.71 लाख से अधिक ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने विद्युत कनेक्शन लेने के बाद अभी तक बिल जमा नहीं कराया है। उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम की सख्ती का कोई असर नहीं दिख रहा है। अभियान के तहत ऐसे उपभोक्ताओं की तलाश की जा रही है। अभी 1 एक 56 हजार 309 उपभोक्ताओं ने ही बिल जमा कराया है।
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में बकाया बिल वसूली को लेकर विभाग खासा गंभीर है। आए दिन शासन स्तर से बकाया बिल वसूली पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में जो उपभोक्ता बिल जमा नहीं करा रहे हैं, उनके कनेक्शन कट रहे। बकाएदार उपभोक्ताओं को साल में एक या दो बार छूट की योजना का लाभ मिलता रहता है। सहारनपुर मंडल में एक लाख 71 हजार 516 उपभोक्ता बिजली कनेक्शन लेकर बिल जमा भूल गए हैं। करोड़ों रुपये बकाया होने से निगम को बड़े पैमाने पर क्षति हो रही है। सहारनपुर मंडल में 3 लाख 27 हजार 825 उपभोक्ताओं को चिह्नित किया है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा सहारनपुर में हैं उपभोक्ता
आज तक विद्युत बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ता सबसे ज्यादा सहारनपुर में हैं। यहां अभी तक 58 हजार 773 उपभोक्ताओं ने अभी तक बिल जमा नहीं कराया है, जबकि कनेक्शन चल रहा है।
विज्ञापन

सहारनपुर
चिह्नित जमा कराया शेष
2,07,348 91,460 58,773
मुजफ्फनगर
90,981 48,331 42,650
शामली
29,496 16,518 12,978
वर्जन
जिन उपभोक्ताओं ने आज तक विद्युत बिल जमा नहीं कराया है, उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे ऐसे उपभोक्ताओं से जल्द विद्युत बिल जमा कराएं।-एके आत्रेय, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें