फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटी की मौत के मामले में महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना मंडी क्षेत्र के झोटेवाला क्षेत्र में बेटी की हत्या के बाद पिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया। दो अन्य आरोपियों को तलाशा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपी भी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले ही 26 अगस्त को कंबोह कटहरा चौकी के पास हुई इस वारदात ने सबको चौंका दिया था। झोटेवाला निवासी शोएब ने बेटी सिदरा की हत्या करने के बाद खुद फंदे पर लटककर जान दी थी। इस घटना के बाद पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला । इसमें शोएब ने ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों को इस हालात के लिए जिम्मेदार बताया था। शोएब की मां आसमा ने इस मामले में बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शोएब की साली रजिया, उसके पति मुस्तकीम सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
इस घटना से छह माह पहले ही शोएब की पत्नी नाजिया की भी मौत हुई थी। नाजिया के परिवार ने शोएब पर उसकी हत्या का आरोप लगाया था। तब तक शोएब और उसकी ससुराल पक्ष के लोगों में विवाद चल रहा है। इसी विवाद के बीच बाप-बेटी की मौत की घटना हो गई। इससे लेकर शोएब के परिवार के लोगों ने काफी देर तक कंबोह कटहरा पुलिस चौकी के पास हंगामा भी किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि ससुराल पक्ष के दबाव के कारण यह घटना हुई है। इस मामले में थाना मंडी पुलिस काफी दिन से आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

थाना मंडी प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस मामले में शोएब की साली रजिया को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपी भी पकड़े जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें