फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को कलम के शस्त्र से नवाज समाज को प्रगति की राह पर बढाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा/नानौता। सरसावा और नानौता में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रमों में राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा की ओर अग्रसर हों। वर्तमान परिस्थितियों में क्षत्रिय समाज को चाहिए कि वो युवाओं को कलम के शस्त्र से नवाज समाज को प्रगति की राह पर आगे बढ़ाएं। समाज से अपील की कि बालिकाओं की शिक्षा का स्तर बढ़ाते हुए दहेज प्रथा से विमुख हों।
विज्ञापन

सरसावा में क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में राज्य मंत्री ने कहा कि समाज में समरसता एवं सद्भाव बढ़ाने के लिए राजपूत समाज को आगे आकर आंबेडकर जयंती आदि सभी धर्मों के कार्यक्रमों में शामिल होते हुए अन्य बिरादरी के लोगों को अपने कार्यक्रमों में शामिल करना चाहिए। पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर, शिक्षक नेता हेम सिंह पुंडीर, अतुल्य प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह बाबा, अशोक पुंडीर ने विचार रखे। अध्यक्षता अनवर सिंह राणा तथा संचालन दुष्यंत राणा ने किया। राजीव राणा ने बताया कि पटाखा फैक्टरी हादसे की वजह से कार्यक्रम संक्षिप्त कर दिया गया। राज्यमंत्री ने नगर पालिका परिषद द्वारा निर्मित महाराणा प्रताप द्वार का उद्घाटन भी किया।
नानौता में रविदासिया समाज द्वारा मेहर सहगल के प्रतिष्ठान पर आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह का शुभारंभ राज्य मंत्री बृजेश सिंह, गंगोह विधायक चौ. कीरत सिंह, डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर तथा राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता डॉ. स्नेहवीर सिंह द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। बृजेश सिंह ने कहा कि महापुरुष सभी के लिए समान होते हैं। अध्यक्षता जिला बौद्धिक प्रमुख सुभाष तथा संचालन एड. मेहर सहगल द्वारा किया गया। शेखुपुरा समनदास आश्रम के महंत ऋषिदास जी महाराज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजित राणा, रविंद्र पुंडीर, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज राणा, डॉ. स्नेहवीर पुंडीर, गंगोह ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार, संजयवीर पुंडीर, रामकुमार शर्मा, डॉ. केपी सिंह, नानौता राजपूत सभा अध्यक्ष राकेश पुंडीर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें