फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक कैरम में विजेता खिलाड़ी सम्मानित

Sat, 12 Sep 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डाक प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे 20वें अखिल भारतीय डाक कैरम टूर्नामेंट 2015 का शुक्रवार को समापन हो गया। विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


अंबाला रोड स्थित केंद्र के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभिषेक सिंह ने विजेता खिलाड़ियों उनके कोच, मैनेजर आदि को मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उन्होंने हारे हुए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि प्रतियोगिता में हार जीत तो होती है, लेकिन हारे भी तो क्या हुआ कुछ तो सीखा ही है।

टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स में आंध्र प्रदेश प्रथम, तमिलनाडु  द्वितीय एवं महाराष्ट्र तृतीय स्थान पर रहा। पुरुष सिंगल्स में उत्तर प्रदेश प्रथम, तमिलनाडु द्वितीय एवं आंध्र प्रदेश तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन


महिला डबल्स में आंध्र प्रदेश प्रथम, तमिलनाडु द्वितीय, महाराष्ट्र तृतीय, पुरुष डबल्स में तमिलनाडु प्रथम, तमिलनाडू द्वितीय, उत्तर प्रदेश तृतीय स्थान पर रहा। टीम चैंपियनशिप महिला में महाराष्ट्र प्रथम, तमिलनाडु द्वितीय एवं आंध्र प्रदेश तृतीय स्थान पर रही। जबकि टीम चैंपियनशिप पुरुष में तमिलनाडु प्रथम, उत्तर प्रदेश द्वितीय और बिहार की टीम तृतीय स्थान पर रही।

केंद्र के सहायक निदेशक पीके सिंह ने अभिषेक सिंह, विशिष्ट अतिथि आरसी राठौर, प्रवर डाक अधीक्षक आरपी सिंह, एसके शर्मा, जुल्फिकार अली, शराफत हुसैन, असद हुसैन, मिराजुद्दीन, शकील अहमद समेत सभी रैफरी, कोच मैनेजर, आयोजन समिति के प्रभारी एवं सदस्य आदि का आभार जताया।

केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डा. आकाश जैन, ओमपाल सिंह, एके मिश्र, एचके राव, दुष्यंत कुमार, एसके बुनकर, एके जैन, एएम मिश्रा, नरेंद्र कुमार, एएस भंडारी, एके मुलासी, दिनेश तोमर, एचएन सिंह, अनिल त्यागी, रोशन लाल, एके आर्य, संजय चौहान, आशीष वर्मा, वसु, हीना अरोड़ा, जग प्रवेश, सुधाकर लखेड़ा, उस्मान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें