विकास भवन सभागार में बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष जन शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाएं। रोजाना आईजीआरएस पोर्टल को भी चेेक किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल एवं मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष जन शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें, साथ ही रोजाना आईजीआरएस पोर्टल भी चेक किया जाए। आईजीआरएस पोर्टल पर कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। साथ ही शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाए। जनपद की रैंकिंग प्रदेश स्तर पर उच्च स्थान पर रहनी चाहिए। उन्होंने जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान हुई मंडलीय समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में समयबद्धता के साथ गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।