छात्र की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला, ज्ञापन सौंपा
सहारनपुर। राजस्थान के जालौर में छात्र इंद्र कुमार मेघवाल की हत्या से आक्त्रसेशित अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनों से जुडे लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
सोमवार को देर शाम दिल्ली रोड स्थित बामियान बुद्घ विहार से कैंडल मार्च कलक्ट्रेट तक पहुंचा। रास्ते में वे इंद्र कुमार मेघवाल के हत्यारे को कड़ी सजा दो आदि के नारे लगा रहे थे। ज्ञापन में उन्होंने मृतक छात्र के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और दो लोगों को सरकारी नौकरी एवं सुरक्षा के लिए तत्काल शस्त्र लाइसेंस दिलाने की मांग की। उन्होंने हत्या के दोषी शिक्षक को कठोरतम सजा दिलाने, संबंधित स्कूल की तत्काल मान्यता निरस्त कराने, शिक्षिका अनीता के हत्यारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने आदि मांग की। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए कठोर कानून का प्रावधान लागू करे। इस दौरान विनोद तेजयान, संजय तेगवाल, अमर सिंह, सुल्तान सिंह, सीताराम सहगल, राजकुमार प्रधान, विवेक भारती, सत्येंद्र गौतम, सुखलाल भास्कर, मेवालाल गौतम, विमलेश, कमलेश, संगीता तेगवाल, पुनीता गौतम, पूनम मौर्य, रीना, पारूल, सुरेंद्र जयंत, प्रवीण कुमार, मन कुमार आदि मौजूद रहे।