फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर नहीं भेजा तो खाना नहीं खाएंगें

विज्ञापन
बेहट में प्रवासी मजदूरों को समझाते एसएसआई सत्यवीर अत्री। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
घर नहीं भेजा तो खाना नहीं खाएंगे
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। जनता इंटर कॉलेज में ठहराए गए प्रवासी मजदूरों ने प्रशासन पर उनकी सुध नहीं लेने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है, कि यदि उन्हें उनके घर नहीं भेजा गया तो वह खाना नहीं खाएंगे।
विज्ञापन

पड़ोसी राज्यों से अपने घर लौटते समय बेहट में रोके गए करीब 85 प्रवासी मजदूरों को पुलिस ने जनता इंटर कॉलेज में ठहराया है। बलरामपुर, श्रावस्ती, एटा, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर, प्रयागराज, देवरिया, हाथरस, संभल, अलीगढ़ आदि जनपदों के इन मजदूरों को यहां 12 दिन हो गए है। मंगलवार को इन मजदूरों ने दोपहर के समय खाना खाने से मना कर दिया। मजदूर हरीशचंद्र, हाथरस निवासी हरवीर, संभल निवासी राजेंद्र, एटा निवासी योगेश एवं देवरिया निवासी संदीप कुशवाह ने बताया कि प्रशासन द्वारा उन्हें करीब 12 दिन पूर्व आश्रय स्थल पर ठहराया गया था। मजदूरों का आरोप है कि प्रशासन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। स्थानीय लोग ही उनके खाने की व्यवस्था कर रहे है। मजदूरों ने कहा कि अगर प्रशासन ने उनके घर जाने की व्यवस्था नहीं की, तो वे शाम से खाना पीना बंद कर देंगे। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली से एसएसआई मौके पर पहुंचे और मजदूरों से कहा कि अधिकारियों के वार्ता की जा रही है। जल्द ही उन्हें उनके घर भेजने की व्यवस्था की जाएगी। एसएसआई सत्यवीर अत्री ने बताया कि अधिकारियों से बात कर सुबह तक सभी मजदूरों को सरसावा स्थित आश्रय स्थल पर भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें