सहारनपुर। कोरोना के दोबारा से बढ़ते संक्रमण की वजह से होली पर लोग सावधानी बरतेंगे। इस बार लोगों ने घरों में रहकर ही पर्व मनाने की तैयारी की है। ताकि कोरोना संक्रमण की चपेट में कोई न आए। कोरोना से जारी जंग में देश जीते।
हकीकत नगर निवासी माधवी और न्यू शारदा नगर निवासी सलोनी कालड़ा का कहना है कि कोरोना संक्रमण की वजह से होली पर घर में ही रहेंगे और फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से ही एक-दूसरे को बधाई देंगे।
नुमाइश कैंप निवासी निधि गुंबर व लक्ष्मण पुरी निवासी मान्या बाठला का कहना है कि बुराई के अंत का प्रतीक त्योहार होली है। देश इस समय में कोरोना संक्रमण की वजह से विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा है। ऐसे में सबका कर्तव्य है कि घर में रहकर ही होली का पर्व मनाएं।
हकीकत नगर निवासी रोहित कालड़ा व बेरीबाग निवासी विपिन बजाज का कहना है कि रंगों से परहेज जरूरी है। क्योंकि एक दूसरे रंग लगाने या गले मिलने में संक्रमण फैलने का खतरा है। ऐसे में वह सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से ही घर रहकर अपने मित्रों व रिश्तेदारों को होली की शुभकामनाएं देंगे।
संतनगर निवासी रजनी गुप्ता व देहरादून चौक निवासी व्यापारी नेता नाथीराम पठेड़िया का कहना है कि सावधानी बेहद जरूरी है। सब का कर्तव्य है कि सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए होली का पर्व मनाएं।
रोहित कालड़ा- फोटो : SAHARANPUR
विपिन बजाज- फोटो : SAHARANPUR
रजनी गुप्ता- फोटो : SAHARANPUR
निधि गुंबर- फोटो : SAHARANPUR
मान्या बाठला- फोटो : SAHARANPUR
सलोनी कालड़ा- फोटो : SAHARANPUR