सहारनपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मेरठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सर्विलांस इंचार्ज मुबारिक हसन और कांस्टेबिल विनीत हुडडा को डीजीपी अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
यह अवार्ड कार्पोरेशन बैंक डकैती का खुलासा किए जाने में रही महत्वपूर्ण भूमिका के लिए दिया गया है। सर्विलांस प्रभारी मुबारिक हसन को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान मेरठ में डीजीपी द्वारा अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
यह अवार्ड उन्हें दिल्ली रोड स्थित कारपोरेशन बैंक में हुई गार्ड की हत्या कर 18 लाख की डकैती के खुलासे में रही उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए दिया गया है।
इस कार्य में उनके साथ कांस्टेबल विनीत हुड्डा की भी बड़ी भूमिका रही। जिसके चलते विनीत हुड्डा को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है। इसके अलावा उप निरीक्षक यंग बहादुर, आरक्षी बिजेंद्र सिंह, आरक्षी चालक बाबूराम को भी डीजीपी अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।