फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर छात्रा की मौत

Tue, 24 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
छात्रा का शव ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में टपरी रेलवे स्टेशन के समीप सुबह स्कूल जाते समय एक छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्रा ने आत्महत्या की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन

   
ग्राम टपरी निवासी नरेश की 18 वर्षीय पुत्री आरती सुबह लगभग साढ़े 8 बजे अपने स्कूल हिम्मत नगर स्थित आरसी पब्लिक इंटर कॉलेज जा रही थी। जब वह टपरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार कर रही थी, तभी सामने से कानपुर-ऊधमपुर ट्रेन आ गई।

लोगों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक आरती वहां से हट पाती तब सामने से ट्रेन आ गई और आरती को रौंदते हुए चली गई। जिससे आरती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई।
विज्ञापन


छात्रा की शिनाख्त होने पर आरती के परिजनों को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी है। जबकि पिता नरेश का कहना है कि छात्रा किसी बात से परेशान नहीं थी। उसकी दुर्घटना से ही मौत हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि छात्रा के मौत के बारे में गांव में चर्चाएं हैं। जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें