फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में गर्भवती हथिनी की मौत पर गुस्से में सहारनपुर

विज्ञापन
एसएसपी दिनेश कुमार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
केरल में हथिनी की मौत पर वन्य जीव प्रेमियों में गुस्सा
विज्ञापन

सहारनपुर। केरल के साइलेंट वैली फारेस्ट में अनानास के साथ पटाखे मिलाकर खिलाकर हथिनी और उसके गर्भ में पल रहे शिशु की हत्या को लेकर सहारनपुर के वन्य जीव प्रेमी और पर्यावरणविद बेहद गुस्से में हैं। सोशल मीडिया साइटों पर भी यह खबर दो दिन से ट्रेंड कर रही है।
केरल के मल्पपुरम जिले में गर्भवती भूखी हथिनी भोजन की तलाश में निकली थी। कुछ शरारती तत्वों ने अनानास में पटाखा रखकर खिला दिया। पटाखा मुंह और पेट में फट गया। तड़प-तड़पकर हथिनी ने दम तोड़ा, उसके साथ ही गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो गई। ट्विटर पर बृहस्पतिवार को यह टॉप 20 खबरों में ट्रेंड कर रही थी।
विज्ञापन

वर्जन
- ये अक्षम्य अपराध है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कड़े कानून का प्राविधान है। मंडल के वन संरक्षक को निर्देश जारी किए हैं कि जंगल पर पूरी नजर रखें। यहां ऐसी कोई भी अमानवीय घटना नहीं होनी चाहिए।
- संजय कुमार, कमिश्नर, सहारनपुर मंडल
कमिश्नर के निर्देश के बाद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के प्रभागीय वनाधिकारियों को भी सचेत किया जा रहा है। वन्य जीवों, जैव विविधता से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- वीके जैन, वन संरक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र
बेहद चिंताजनक है। दोषियों को मौत से कम सजा नहीं होनी चाहिए। वो इसलिए नहीं कि वो दोषी हैं बल्कि इसलिए कि उन्होंने एक बेजुबान को मारा है। गर्भ में पल रहे शिशु की हत्या की है।
- राकेश जैना, असिस्टेंट मैनेजर शिवालिक बैंक एवं वन्य जीव प्रेमी
ऐसे लोगों की सोच को बदलना होगा। निश्चित तौर पर जितनी कड़ी से कड़ी सजा मिल सके, मिलनी चाहिए।
- डॉ. विवेक बनर्जी, बाल रोग विशेषज्ञ और पर्यावरण प्रेमी
केरल की घटना ने हिला कर रख दिया है। इंसानों को बेजुबानों और प्रकृति से प्रेम करना होगा, तभी चीजें बचेंगी। हम सबको मिलकर वन्य जीवों और वनों को बचाना होगा। जिसने ये कृत्य किया है, उसे कठोर सजा मिलनी चाहिए।
आतिर अंसारी, चीफ एक्सप्लोअर और पर्यावरण प्रेमी
हम इंसानों को गंभीरता से हमारे मानस में गहराई से देखने की जरूरत है। किसको दोष दें। उस आदमी को दोष दें जिसने ये किया या समाज को दोष दें जिसने उसे ऐसा करने का अधिकार दिया।
विज्ञापन

- दिनेश कुमार पी, एसएसपी सहारनपुर (ट्विटर हैंड से)

वन सरंक्षक वीके जैन- फोटो : SAHARANPUR

कमिश्नर संजय कुमार- फोटो : SAHARANPUR

राकेश जैना- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें