चिलकाना पुलिस द्वारा पकड़ा गया हत्यारोपी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। चिलकाना क्षेत्र के गांव फिरोजाबाद के खुर्शेद हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पत्नी ने जमीन और प्रेम-प्रसंग के चलते देवर के साथ मिलकर खुर्शेद की गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव फिरोजाबाद निवासी खुर्शेद का शव तीन दिन पूर्व उसके घर में पड़ा मिला था। मृतक की पत्नी आसमां ने अज्ञात में पति की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि आसमां ने अपने देवर खुर्शीद के साथ मिलकर गला दबाकर खुर्शेद की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार की सुबह घर से ही गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि आसमां के अपने देवर खुर्शीद से प्रेम संबंध थे। आसमां ने जमीन और प्रेम संबंध के चलते देवर के साथ मिलकर खुर्शेद की रस्सी से गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।