फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जहां नगर निगम की सुविधाएं अधूरी, वहां भी टैक्स की मार पूरी

Thu, 10 Jul 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बबीता गुप्ता का परिवार ढमोला नदी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र न्यू साकेत कॉलोनी में रहता है। उनका कहना है कि क्षेत्र में नगर निगम की सुविधाएं अधूरी हैं। बाढ़ से बचाव के इंतजाम तक नहीं हैं, लेकिन टैक्स चार से छह गुणा तक बढ़ा दिया गया है। जीआईएस सर्वे के बाद नगर निगम ने सबसे पहले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस भेजे थे, जिनमें बढ़ा हुआ गृहकर एवं जलकर देखने के बाद व्यापारी आंदोलन पर उतर आए। अब निगम आवासीय भवनों को नोटिस भेज रहा है, जिनमें कई लोगों के घरों का गृहकर एवं जलकर पांच से दस गुणा तक बढ़ गया है। यानी अगर टैक्स दो हजार रुपये आता था तो वह दस से 15 हजार रुपये तक हो गया है। महिलाएं भी बजट बढ़ने से परेशान हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि पति कमाकर लाता है, लेकिन घर का हिसाब उनके ही हाथ में रहता है। किसी तरह वह दस-दस रुपये बचाकर काम चलाती हैं। अगर गृहकर एवं जलकर ही दस से 15 हजार रुपये तक आएगा, तो इससे उनके घर का बजट ही गड़बड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें