फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: साइड लगने पर बरातियों ने कार सवारों पर लाठी-डंडों से किया हमला

Sun, 25 May 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़। थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा में बारद्वारी के दौरान किसी बराती को कार की साइड लगने से गुस्साए लोगों ने पीछा कर सुंदरपुर में कार सवारों को रोक कर लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं उनकी कार में भी जमकर तोड़फोड़ की। राहगीरों को इकट्ठा होते देख हमलावर भाग गए।
विज्ञापन

भगवानपुर निवासी अनुज सैनी, प्रणव, अक्षित और अंकुर किसी काम से अपनी रिश्तेदारी के गांव कुरढीखेड़ा आए थे। शाम छह बजे वह अपनी होडा अमेज कार से लौट रहे थे। रास्ते में मिर्जापुर-सुंदरपुर मार्ग पर सतपुरा गांव में टोनी की लड़की की बरात की बारद्वारी के दौरान युवक बैंडबाजे पर नाच रहे थे। बरात हरिद्वार जिले के गांव इब्राहिमपुर टांडा से आई हुई थी। इसी दौरान नाचते हुए किसी युवक से कार मामूली रूप से टकरा गई।
इस पर बरातियों तथा अन्य लोगों ने कार सवारों का पीछा किया और उन्हें सुंदरपुर में आकर रोक लिया। जब तक कार सवार कुछ समझ पाते बरातियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनकी कार में भी जमकर तोड़फोड़ की। लोगों को इकट्ठा होते देख हमलावर अपनी कारों में बैठ कर भाग गए। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि मारपीट का किसी ने वीडियो बनाया है। वीडियो से हमलावरों को चिह्नित किया जा रहा है। उसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें