फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पीएम मोदी बोले, देवबंद तो बहुत मशहूर जगह है

Thu, 11 May 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मौलाना हसीब सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में मुसलमानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंचे जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रतिनिधिमंडल ने जहां तीन तलाक समेत विभिन्न मुद्दों पर पीएम से चर्चा की।
विज्ञापन


वहीं, जमीयत कोषाध्यक्ष मौलाना हसीब सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देवबंद आने का न्यौता दिया। जिसे पर मोदी ने खुशी जताई है। बुधवार को दारुल उलूम स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में मौलाना हसीब सिद्दीकी ने बताया कि मंगलवार को जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष कारी उस्मान

मंसूरपुरी व महासचिव मौलाना महमूद मदनी के नेतृत्व में 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। करीब दो घंटे की मुलाकात में तीन तलाक, गोरक्षा के नाम पर मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार समेत मुसलमानों के विभिन्न मुद्दों पर पीएम से वार्ता हुई।
विज्ञापन


इस दौरान पीएम को बताया गया कि सबसे पहले विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने आतंकवाद के खिलाफ फतवा जारी किया था। जबकि जमीयत देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार आतंकवाद विरोधी सम्मेलन कर रही है। 

सिद्दीकी ने बताया कि मुलाकात में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देवबंद आने का न्यौता दिया। पीएम ने हल्की मुस्कान के साथ इस पर खुशी का इजहार किया। साथ ही पीएम ने यह भी कहा कि देवबंद तो बहुत ही मशहूर जगह हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें