फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब योजना ही नहीं तो कहां से मिलेंगे दो-दो लाख

Sat, 07 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फार्म खरीदती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में केंद्र सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत दो-दो लाख रुपये लड़कियों के खातों में भेजे जाने को भाजपा और प्रशासनिक अधिकारियों ने सिरे से नकार दिया है। कहा कि यह सब धोखाधड़ी है।
विज्ञापन


सरकार ने जब कोई योजना चलाई ही नहीं है तो फिर खातों में रकम कहां से आएगी। देवबंद में इन दिनों तहसील चौक पर स्थित बुक स्टालों पर प्रधानमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के फार्म ब्लैक में बिक रहे हैं।

इतना ही नहीं डाकखानों में भी यह फार्म जमा हो रहे हैं। इनकों जमा करने के लिए लड़कियों की मुख्य डाकघर पर भीड़ देखी जा रही है। फार्म में लिखा है कि प्रधानमंत्री ने 200 करोड़ की शुरूआती राशि के साथ इस योजना को देशभर के 200 जिलों में आरंभ किया है।
विज्ञापन


योजना ग्राम और शहर  दोनों के लिए है। इसमें सभी बेटियों को दो लाख रुपये मिलेंगे। जिसका लाभ 8 से 32 वर्ष तक की  लड़कियों को मिलेगा। इस संबंध में एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह सब फ्राड है। इस संबंध में उन्होंने बीडीओ से भी पूछा है।

इसलिए लड़कियां किसी के धोखे में न आएं। मामले की जांच कराई जा रही है। फार्म बेचने वालों से भी पूछताछ की जाएगी। वहीं, भाजपा के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कन्याओं के लिए सिर्फ सुकन्या समृद्धि योजना चलाई है।

जिसके अंतर्गत 1000 रुपये प्रतिमाह 14 साल तक जमा होंगे। लेकिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में दो-दो लाख रुपये दिए जाने को उन्होंने नकार दिया। कहा कि ऐसी कोई योजना केंद्र सरकार ने शुरू नहीं की है।

बता दें कि कुछ दिन पूर्व रणखंडी की लड़कियों ने इस योजना में ग्राम प्रधान पर 500 रुपये की धनराशि एकत्र करने के मामले में कार्रवाई के लिए कोतवाली में रिपोर्ट दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें