फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से भीगी गेहूं की बोरियां, तौल भी बंद की

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। पीसीएफ द्वारा संचालित गेहूं खरीद केंद्र पर खुले आसमान के नीचे रखी गेहूं की बोरियां गत दिनों हुई बारिश से भीग गई हैं। अब इस भीगे हुए गेहूं को बंद बोरों के भीतर ही सुखाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। वही इस खरीद केंद्र पर बिना किसी पूर्व सूचना के शुक्रवार को गेहूं की खरीद बंद कर दी गई। सेंटर से केंद्र प्रभारी भी नदारद मिले और उनका मोबाइल भी स्वीच आफ था।
विज्ञापन

गोचर महाविद्यालय के सामने पीसीएफ द्वारा संचालित गेहूं खरीद केंद्र से गांव भांकला, घसोती, उमाही कलां, खानपुर, राजपुर खड़कपुर, देहरी, बुड्ढाखेड़ा संतलाल, तेलीपुरा, नाजीरपुर, नौरंगपुर, डकरवार कलां, जटिया खेड़ी, सांचलु, सलेमपुर, रामपुर मनिहारान जुड़े हुए हैं।
क्षेत्र के किसान वाकत अली, राजबीर सिंह, अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार, तरश पाल, भूपेंद्र सिंह और प्रवीण कुमार आदि ने बताया कि उन्हें चार जून के टोकन जारी है। जब वह शुक्रवार को केंद्र पर अपना अनाज लेकर पहुंचे तो वह केंद्र प्रभारी विक्रांत नदारद मिले। साथ ही उनका मोबाइल भी बंद मिला। ऐसे में मजबूरन किसानों को लौटना पड़ा। उधर एसएमआई इरफान ने बताया कि बारदाने की कमी के चलते तौल बंद हुई है। बाकी वे जांच कराएंगे।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी एसएन शर्मा ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है, यदि बिना सूचना के केंद्र बंद किया गया है तो कार्रवाई की जाएगी। गेहूं भीगने के मामले की भी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें