फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सअप पर टिप्पणी, थाने पर हंगामा

Tue, 07 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
hangama - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के ननौता में  व्हाट्सअप ग्रुप में मुख्यमंत्री और वर्ग विशेष के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने थाने पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


बाद में चेयरमैन अफजाल खान द्वारा एसएसपी को मामले से अवगत कराया गया। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। खिलाफत बुलेटिन नामक व्हाट्सअप ग्रुप में रविवार को एक व्यक्ति द्वारा डाली गई एक पोस्ट को लेकर मुस्लिम समुदाय में रोष व्याप्त हो गया था।

मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई थी। 24 घंटे बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से लोगों का गुस्सा भड़क गया और बड़ी संख्या में लोग सोमवार रात कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन


वहां मजहर खान, अब्बास चौधरी, कलीम, चांद मोहम्मद, ईसरार शाह, मेहरबान, नफीस आदि ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और उसे गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

उनका आरोप था कि उक्त पोस्ट में वर्ग विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के साथ ही मुख्यमंत्री का नाम भी गलत लिखा गया है। चेयरमैन अफजाल खान भी वहां पहुंच गए और उन्होंने एसएसपी को फोन पर मामले से अवगत कराया। एसएसपी ने उन्हें कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें