फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: यह कैसा ध्वस्तीकरण, गड्ढा खोदा, कॉलोनाइजर का निर्माण छोड़ा

Sun, 22 Feb 2026 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
शकलापुरी मार्ग पर अवैध कॉलोनी में दीवार को छोड़कर केवल रखी गई ईंटों को जेसीबी से खुर्द बुर्द कि
विज्ञापन
सहारनपुर। आज फला अवैध निर्माण ढहाया गया तो इतनी कॉलोनियों ध्वस्त की गई। यह दावे विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की तरफ से हर रोज किए जाते हैं। अवैध निर्माण असल में ढहाया भी जा रहा है या फिर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है इसे लेकर पड़ताल की गई। इसमें सामने आया कि कुछ स्थानों पर अवैध निर्माण पर कार्रवाई महज औपचारिकता के अलावा कुछ नहीं है। इसका बेहतर उदाहरण जोन आठ के शकलापुरी मार्ग पर अवैध कॉलोनी पर की गई कार्रवाई है। इसमें प्राधिकरण ने कॉलोनाइजर द्वारा बीचों बीच बनाए गए कमरे और डाले गए टीनशेड को छुआ तक नहीं। करीब 200 मीटर लंबी दीवार को भी नहीं छेड़ा। केवल रखी हुई ईंटों पर जेसीबी चढ़ाई और खाली जगह पर एक गड्ढा खोदा गया।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण हर सप्ताह अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण और अवैध निर्माणों को सील करने की कार्रवाई करता है। जब उनकी कार्रवाई की पड़ताल की गई तो पूरा मामला समझ में आया। दो दिन पहले शकलापुरी मार्ग पर अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई दिखाई गई, जबकि कॉलोनियों में पहले से बने खड़े मकानों यहां तक की सड़क के दोनों ओर बनी दुकानों और फैक्टरियों तक को छेड़ा तक नहीं गया। पूरे शकलापुरी मार्ग पर 50 से अधिक व्यावसायिक निर्माण हैं।
मल्हीपुर रोड पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी में कुछ दिन पहले नींव को खुर्दबुर्द करने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन कॉलोनाइजर द्वारा डाली गई झोपड़ी को गिराया तक नहीं गया। जोन तीन में भी जनता रोड और उसके आसपास की जिन अवैध कॉलोनियों पर कुछ दिन पहले ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। वहां भी कॉलोनाइजर लगातार कॉलोनी काट रहे हैं। कुछ समय पहले प्राधिकरण के अधिकारियों और कॉलोनाइजर की मिलीभगत भी सामने आई थी।
विज्ञापन


इन मार्गों पर सबसे अधिक अवैध कॉलोनी
महानगर सबसे अधिक अवैध कॉलोनियां दिल्ली रोड, जनता रोड, चिलकाना रोड, मल्हीपुर रोड, टपरी मार्ग, बेहट रोड, शकलापुरी रोड आदि पर कॉलोनियां कट रही हैं। अंबाला रोड और देहरादून रोड पर इनकी संख्या कम है।

अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण और सील करने की कार्रवाई लगातार की जा रही हैं। यदि कहीं की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है तो ऐसे मामलों को दिखवाया जाएगा। संबंधित अभियंताओं से जवाब भी लिया जाएगा।
- विजय शुक्ला, सचिव, सहारनपुर विकास प्राधिकरण

अवैध निर्माण ढहाने के नाम पर यदि खानापूर्ति की जा रही है तो बेहद गंभीर मामला है। इसकी पूरी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जो भी दोषी होगी कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण में दलालों के सक्रिय होने की भी शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन

- डॉ. रूपेश कुमार, मंडलायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें