फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजू-सीमा विवाद: बिना तलाक लिए मुस्लिम महिला की शादी को लेकर क्या है प्रावधान? सवाल पर मुफ्तियों ने दिया जवाब

Tue, 25 Jul 2023 06:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/देवबंद

सार

बिना तलाक के मुस्लिम महिला के दूसरी शादी करने को लेकर इस्लाम में क्या प्रावधान है इसे लेकर अमर उजाला संवाददाता ने मुफ्तियों से बात की। इस सवाल पर मुफ्तियों ने क्या कहा पढ़ें ये रिपोर्ट -
विज्ञापन
मुफ्ती अरसद फारुकी मुफ्ती असद कासमी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्लाम धर्म में बिना तलाक लिए दूसरी शादी का क्या प्रावधान है? इस सवाल पर मुफ्तियों का कहना है कि बिना तलाक लिए महिला दूसरी शादी नहीं कर सकती। इसके लिए उसे शरई अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। काजी के जरिये उसे पहली शादी खत्म करनी होगी। तभी वह किसी दूसरे शख्स से शादी कर सकती है।
विज्ञापन




मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि जब तक शौहर तलाक नहीं देगा तब तक महिला दूसरी शख्स के साथ निकाह नहीं कर सकती। अगर शौहर के साथ निभाओ नहीं हो रहा है और वह बहुत ज्यादा परेशान कर रहा है तो शरीयत ने औरत को खुला का हक दिया है।

मुफ्ती असद ने कहा कि हमारे जो इमारतें शरीया (शरई अदालतें) होते हैं। उनमें कोर्ट की तरह ही प्रक्रिया होती है। इमारतें शरीया के जो काजी होते हैं, वो लड़के वालों को नोटिस भेजकर बुलवाते हैं। जिसके बाद दोनों पक्षों को बैठाकर उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं। यदि उसके बाद भी मसले का हल नहीं होता काजी निकाह को खत्म करा देते हैं। दिया है। 

फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि दोनों (पति-पत्नी) के बीच जब तक शरई जुदाई न हो तब तक दूसरा निकाह नहीं किया जा सकता। कहा कि जुदाई के भी कई तरीके हैं।
 
विज्ञापन

पहला तरीका यह है कि मर्द की मौत हो जाए, दूसरा तरीका है कि वो तलाक दे दे और तीसरा तरीका यह है कि औरत खुला ले ले। यानि काजी दोनों के दरमियान निकाह को तुड़वा दे। जब तक शरई तौर पर पहला निकाह खत्म नहीं होता दूसरा निकाह नहीं हो सकता।

मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि अगर किसी लड़की ने इस्लाम धर्म छोड़कर दूसरा धर्म अपना लिया और उसी धर्म की परंपराओं के मुताबिक उसने शादी कर ली तो अब वह जो चाहे करे यह उसकी मर्जी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें