फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरान करने वाली थी कुशलपॉल की जीत : रुपाली जग्गा

Tue, 19 Jul 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हर्ष जताती रुपाली जग्गा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में सारेगामापा में चौथे स्थान पर रही शहर की लाडली रुपाली जग्गा ने ग्रैंड फिनाले में कुशल पॉल की जीत को अविश्वसनीय बताया है। मुंबई से सहारनपुर लौटी रुपाली ने अमर उजाला के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। 
विज्ञापन


साहब जी नगर स्थित अपने निवास पर पहुंची रुपाली ने सारेगामापा को सिंगिंग का महामंच करार देते हुए बताया कि गायकी में जो चीजें और हरकतें उसने सालों के रियाज में नहीं सीखीं वह सारेगामापा ने सिखा दी।

रुपाली का मानना है कि आज के दौर में एक सिंगर को अच्छा परफोर्मर और इंटरटेनर होना बेहद जरूरी है। रुपाली को सारेगामापा में आने के बाद से देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में स्टेज शो के ऑफर हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा मीका सिंह ने भी रुपाली को अपने साथ स्टेज शो करने का ऑफर किया है। रुपाली ने बताया कि वह जल्द ही मुंबई शिफ्ट होने वाली है, क्योंकि सिंगिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

सबसे अहम बात ग्रैंड फिनाले में कुशल पॉल की जीत की घोषणा होते ही वह शोक्ड थी। उसने बताया कि सचिन वाल्मीकन उसका सबसे बड़ा कंपिटेटर था। यदि सचिन जीतता तो उसे हैरानी नहीं होती, मगर कुशल पॉल की जात हैरान करने वाली थी। रुपाली का यह भी मानना है कि जीत में कई बार किस्मत भी साथ देती है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें