फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्बेकिस्तान से स्वर्ण पदक जीतकर लौटे अमनदीप का स्वागत

विज्ञापन
स्टेडियम में एशियन स्वर्ण पदक विजेता अमनदीप यादव का स्वागत करते क्रीड़ा अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। उज्बेकिस्तान के फेरगाना शहर में आयोजित एशियन हैपकिडो प्रतियोगिता में सहारनपुर के अमनदीप यादव ने सीनियर पुरुष वर्ग के 90 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेते हुए स्वर्ण पदक जीता है। लौटने पर अमनदीप यादव का स्वागत किया गया। जिला अधिकारी ने भी बधाई दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने स्वर्ण पदक विजेता अमनदीप यादव को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अमनदीप ने ना केवल जनपद का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है। अन्य युवाओं को भी पढ़ाई के साथ साथ अपने पसंदीदा खेलों में आगे बढ़ना चाहिए। उधर, अमनदीप के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचने पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, मंडलीय ओलंपिक संघ सचिव डॉ. एके गुप्ता, लाल धर्मेंद्र प्रताप आदि ने स्वागत किया और पदक जीतने की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें