सहारनपुर जनपद में मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव चंदपुर सुनहेटी की दो महिलाओं की मौत और 16 लोगों के घायल होने से गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों के घर में चूल्हे तक नहीं जले।
पता लगते ही मृतकों के घर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने में लगे थे। गांव की सावित्री और ज्ञानवती की मौत से ग्रामीण भी गमजदा हैं। उनके भी आंसू निकल गए। हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा है। हादसे में चार लोगों की मौत हुई, जिनमें से दो महिलाएं सावित्री और ज्ञानवती सुनहेटी की है, जबकि मृतका शिवानी रणसुरा गांव की और मृतक सार्थक भारद्वाज रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर निवासी है।