फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मौसम का वार, आंखों में जलन व गले में खराश

Tue, 11 Nov 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में आंखों की जांच करते नेत्र रोग विशेषज्ञ&
विज्ञापन
सहारनपुर। मौसम में बदलाव और प्रदूषण लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। लोगों में मानसिक, थकान, बेचैनी, सिरदर्द, आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में तकनीक बढ़ रही है। सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में लगातार मरीज बढ़ रहे।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी सुबह आठ बजे खुल जाती है, जो दोपहर दो बजे तक चलती है। यहीं समय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी का है। इन दिनों मौसम में बदलाव आ रहा है। सुबह-शाम अच्छी सर्दी हो रही है, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा। एक्यूआई भी 140 से 150 के बीच चल रहा है। सामान्य दिनों में 70 से 80 के बीच रहता है। सर्दी और प्रदूषण बढ़ने से मरीजों की संख्या बढ़ रहा है। अधिकतर मरीज सांस की समस्या, आंखों में जलन, गले में खराश और थकान की परेशानी बता रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस लाल बताते हैं कि ओपीडी में रोजाना 80 से 100 मरीज पहुंचते हैं। आंखों में जलन की शिकायत लेकर भी मरीज पहुंच रहे। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार वोहरा ने बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन


ऐसे करें परहेज
- गला तर रखने के लिए 10 से 15 मिनट में पानी पीते रहें।
- अधिक तली-भुनी चीजों का प्रयोग कम से कम करें।
- सलाद, विटामिन सी वाले फल नींबू, संतरा जैसे फलों का सेवा बढ़ाएं।
-
इनसे बचें
- धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें
- अधिक तला-भुना खाने और सुबह-शाम बिना मास्क टहलने से।
- बासी और देर में पचने वाली चीजें खाने से।
- अधिक मात्रा में चाय और कॉफी लेने से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें