गंगोह (सहारनपुर)। शोभित विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय नवरंग कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन धूमधाम से किया गया।
समापन समारोह का शुभारंभ कुलपति डॉ. डीके कौशिक, प्रति कुलपति शोभित विश्वविद्यालय एवं महामंडलेश्वर मार्तन्डपुरी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन के साथ किया। कुलपति डॉ. कौशिक ने कहा कि यदि ऊर्जा, उत्साह व उल्लास के रंग जीवन में आ जाए तो सभी रंग अपने आप आ जाएंगे। हम सभी में असीम क्षमताएं होती हैं, किंतु हमें उनका ज्ञान नहीं होता। शोभित विवि द्वारा वह मंच छात्र छात्राओं को दिया जाता है, जिससे वे अपनी प्रतिभा को उजागर कर क्षेत्र का कल्याण करेंगे। प्रति कुलपति डॉ. रणजीत सिंह और महामंडलेश्वर मार्तन्ड्पुरी ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। हमें अपनी जड़ों को मजबूत करना चाहिए। नवरंग को आनंद का उत्सव बताया एवं कहा कि जीवन का लक्ष्य भी आनंद ही है।
विभिन्न प्रस्तुतियों के लिए अर्णव गर्ग, दीप्ति पाहवा, यशी गोयल, ऋतिका कश्यप, शोएबा, आफरीन, विशाल, वैशाली, मुस्कान, स्नेहा, मनीशा, सृष्टि शर्मा, नादिर को सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रशांत ने सभी का आभार वक्त किया। कुल सचिव डॉ. महिपाल सिंह, केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर, राजीव उपाध्याय, डॉ. आरिफ नसीर, डॉ. जसवीर सिंह राणा, सोमप्रभ दुबे, अनिल जोषी, राजीव कुमार, तरुणा पाहुजा, शोयब हुसैन, भूपेंद्र चौहान, जसवीर सिंह, गौरव त्यागी आदि रहे।
गंगोह के शोभित विश्वविद्यालय में नवरंग कार्यक्रम के समापन पर प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR