फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बारिश से स्मार्ट सिटी में जलभराव, तापमान पांच साल में सबसे कम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। बारिश से स्मार्ट सिटी की सड़कों पर पानी रहा। इसकी वजह से नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ी। उधर, बीते पांच साल के 28 फरवरी के आंकड़े उठाकर देखें तो अधिकतम तापमान अपने न्यूनतम स्तर पर रहा है।
जनपद में बृहस्पतिवार से बूंदाबांदी हो रही है। शुक्रवार को यह बूंदाबांदी अच्छी बारिश में बदल गई। शुक्रवार की तड़के 4:30 बजे से नौ बजे तक बारिश हुई। इससे महानगर की सड़कों खासकर स्मार्ट सड़कों के फुटपाथ पर पानी भर गया। पुल जोगियान से सब्जी मंडी को होते हुए पुल खुमरान जान जाने वाले मार्ग, घंटाघर से श्रीराम चौक, घंटाघर से कोर्ट रोड पुल और घंटाघर से रेलवे स्टेशन तक बनी स्मार्ट सड़कों के फुटपाथ पर जगह जगह पानी भरा नजर आया। इसकी वजह फुटपाथ की टाइल्स का जगह जगह से बैठ जाना रहा। उधर, हकीकतनगर क्षेत्र में सड़कों पर कीचड़ रहा। इसकी वजह से नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट रही है। अधिकतम तापमान बीते पांच साल में 28 फरवरी का सबसे कम 20 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


दस गांव और कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति नौ घंटे बाधित
बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति भी चरमरा गई। हकीमपुरा बिजलीघर की मुख्य लाइन में फाल्ट होने की वजह से बिजली सुबह 4:30 बजे से दोपहर एक बजे तक गायब रही। इसकी वजह से गांव हकीमपुरा, नाजिरपुरा, चकदेवली, हसनपुर, ज्ञानागढ़, बिशनपुर के अलावा अनेक कॉलोनियों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बिजली नहीं आने की वजह से नगर निगम के नलकूप नहीं चल सके, जिसकी वजह से सुबह के समय पानी नहीं पहुंचा। ऐसे में लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


गन्ने और गेहूं के लिए बारिश वरदान
इस समय की बारिश गेहूं और गन्ने की फसल के लिए अच्छी बताई जा रही है। किसान नेता अरुण राणा और प्रवीण ने बताया कि इस बार सर्दी कम होने के कारण गेहूं और गन्ने की फसल प्रभावित हो रही थी। ऐसे में बारिश दोनों फसलों के लिए वरदान है।

बीते पांच साल का 28 फरवरी का तापमान
वर्ष-न्यूनतमअधिकतम
वर्ष 2021-14.529
वर्ष 2022-8.4-25
वर्ष 2023-10.128
वर्ष 2024-9.8-23
वर्ष 2025-1220
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें