फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगीपुरा में जलभराव, अफसर नहीं ले रहे सुध

विज्ञापन
- गांव जोगीपुरा में जलभराव से होकर गुजरते बच्चे - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। गंगोह ब्लाक क्षेत्र के गांव जोगीपुरा में मुख्य मार्ग पर ही जलभराव हो रहा है। सोमवार को बरसात के कारण जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि गंदे पानी की निकासी नहीं होने से बगैर बरसात भी यहां जलभराव हो रहा है। लगातार जलभराव रहने से गांव में बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को जब बरसात हुई तो बच्चों को स्कूल से घर लौटते समय रास्ते पर भरे पानी से ही होकर गुजरना पड़ा। गांव जोगीपुरा निवासी अमित कुमार ने बताया कि गांव में जलभराव की समस्या काफी दिन से बनी हुई है। गत शुक्रवार को ही महिला करेशन कश्यप की मौत हुई तो, उसका शव श्मशान घाट तक ले जाने के लिए लोगों को जलभराव से होकर जाना पड़ा। ग्रामीण सहीराम, विनोद, ओमपाल और राजू आदि का कहना है कि गांव में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करा दी गई है। ब्लाक कार्यालय से टीम ने गांव में आकर निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें