फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बेरखेड़ी में स्कूल के सामने भरा पानी, डुभर में तालाब हुआ ओवर फ्लो

Sun, 06 Jul 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों। बेरखेड़ी मुसलमान के प्राथमिक विद्यालय के सामने रास्ते पर भरे पानी से होकर जाना बच्चों की नियति बन गई है। वहीं, डुभर किशनपुर में तालाब के ओवरफ्लो के कारण जल भराव से ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

बेरखेड़ी मुसलमान के ग्रामीणों में बिटटू कोरी, बीडीसी बलविंद्र कश्यप, गुड्डू सैनी, प्रेम सिंह, सुभाष, मास्टर अनिल कुमार आदि ने एसडीएम नकुड़ को शिकायती पत्र सौंपा है। बताया कि जल निकासी व बरसात के पानी की समुचित व्यवस्था न हो पाने के कारण पानी सड़क के बीचों- बीच भर जाता है। इससे स्कूली बच्चों को पानी के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है। खसरा संख्या 232, 234 में ग्राम समाज की भूमि निहित है, अवैध कब्जा हटवाने के बाद अस्थायी तौर पर तालाब के लिए उपयोग किया जा सकता है।
वहीं, गांव डुभर किशनपुर के ग्रामीणों में राजकुमार कश्यप, सतीश कुमार, मुकेश कश्यप, राजेंद्र सिंह, बालिस्टर व जितेंद्र गुर्जर आदि का कहना है कि उनके गांव के मुख्य मार्ग पर तालाब के ओवर फ्लो होने से गंदा पानी भर गया है। इससे लोगों को आवागमन के दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पानी की निकासी के स्थायी समाधान की मांग की है। उधर, ग्राम प्रधान के पति विरेंद्र सिंह का कहना है कि घरों की सबमर्सिबल मोटरों से पानी का दोहन होने व बरसात का पानी जमा होने से सड़क खराब हो रही है। जल्द ही सड़क का निर्माण कराकर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें